Skip to main content

Posts

Showing posts with the label जागृति

जाग कर

**स्वयं अब जाग कर हमको जगाना देश है अपना हकीकत में बदल जाए कथन ये,मात्र रहे ना एक सपना** गांधी जी ने बरसों पहले बहुत सही कहा था अगर हम देश बदलना चाहते हैं तो आरंभ खुद में परिवर्तन ला कर ही करना होगा।यह परिवर्तन भी आज से और अभी से लाना होगा।यहां जागने का अर्थ है स्वयं को ज्ञानवान करना,कार्यकुशलता हासिल करना,प्रशिक्षित करना,लेटेस्ट तकनीकी ज्ञान से खुद को अपडेट रखना है।। **जागेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा इंडिया** किसी भी वतन का सबसे अनमोल खजाना उस वतन के लोग होते हैं। इन लोगों को मात्रात्मक की जगह गुणात्मक होना अधिक जरूरी है। सर्वप्रथम इन महत्वपूर्ण बिंदुओं की ओर ध्यान देना जरूरी होगा वतन की जागृति के लिए।। शिक्षा  जहां जहां जलती है अलख शिक्षा की,खुद ही आ जाते हैं उजियारे सबसे ज़रूरी है शिक्षा जागृति के लिए हो सबका प्रथम अधिकार ये सांझ सकरे।।