Skip to main content

Posts

Showing posts with the label पुस्तकें

World Book day special ((सच्ची मित्र हैं किताबें))

पुस्तकालय सा सच में  नहीं होता कोई भी धनवान। जरा दस्तक तो दो  इसकी चौखट पर, किवाड़ खोलने  आ जाएगा ज्ञान।। जाने कितने ही एहसासों को अभियक्ति का मिलता है पुस्तकों में  इनाम। ये किताबें ही तो हैं जो हटा तमस, उजियारे का देती हैं वरदान।। **दशा और दिशा देती हैं किताबें** **सच्ची मित्र,सलाहकार और मार्गदर्शक होती हैं किताबें** **नजर और नजरिया दोनो ही बदल देती हैं किताबें** **ज्ञान की अलख जला तमस हर लेती हैं किताबें** **विचार परिवर्तन और हृदय  परिवर्तन कर देती हैं किताबें** **सोच कर्म परिणाम की त्रिवेणी बहा देती हैं किताबें** **शिक्षा को संस्कार से मिला देती हैं किताबें** **फर्श से अर्श तक पहुंचा देती हैं किताबें** **आर्थिक,बौद्धिक और शारीरिक क्षमता का पूर्णतया विकास करती हैं किताबें** **जिंदगी के सफर को आसान कर मंजिल तक पहुंचा देती हैं किताबें*" **एहसासों को अभिव्यक्ति दे देती हैं किताबें** **इतिहास को संजो कर वर्तमान को सुखद बना भविष्य को उज्जवल बना देती हैं किताबें"* **दिलो दिमाग के बंद किवाड़ पर सतत दस्तक देती रहती हैं किताबें** **विचारों के मंथन के बाद निकले अमृत का मजबूत