Skip to main content

Posts

Showing posts with the label शिक्षा नारी का मौलिक अधिकार

और परिचय क्या दूं तेरा???(( A tribute to Savitri Bai Fulle by Sneh premchand))

*शिक्षा है नारी का मौलिक अधिकार* सावित्रीबाई फुले का ऐसा सशक्त विचार। नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता,  आज आपकी जन्म जयंती पर, आपको नमन और वंदन बारंबार।। कवयित्री,महान समाज सेविका, देश की पहली महिला अध्यापिका, सावित्री बाई फुले ने आजीवन किया महिला शिक्षा का प्रसार। और परिचय क्या दूं तेरा????? ओ देश की महानायिका! ज्ञान बिना सूना है संसार।। स्वाभिमान से जीने के लिए शिक्षा है बहुत ज़रूरी, पाठशाला ही इंसानों का है सच्चा गहना। ऐसा था सावित्री बाई फुले का सबको कहना।। वंचितों की जो बन गई आवाज सदा शिक्षा का बजाया साज उनके जीवन और कृत्य से आज भी अनभिज्ञ है ये संसार। महिलाएं भी नहीं जानती किसके प्रयासों से मिली हैं शिक्षा इनको, किसके प्रयासों से मिला है रोजगार। कोई और नहीं,हैं वे सावित्रीबाई फुले, आज उनकी जन्म जयंती पर शत शत नमन और वंदन उन्हें बारंबार।।  उन्नीसवीं सदी में बाल विवाह,छुआछात,सती प्रथा,विधवा विवाह निषेध जैसी कुरीतियों पर आजीवन लड़ाई लड़ी जिन्होंने, ऐसी सावित्री बाई फुले को शत शत नमस्कार। और परिचय क्या दूं तेरा?????? ओ देश की महानायिका,नारी शिक्षा का सतत किया प्रसार।। प्लेग जैसी संक्रा