Skip to main content

Posts

Showing posts with the label गगन में साकार

धरा पर संकल्प गगन में साकार

*धरा पर संकल्प लिया, गगन में किया साकार* *ऐसा है मेरा वतन भारत चांद पर कर डाला चमत्कार* *संकल्प से सिद्धि तक के  सफर में   सही सोच,अथक परिश्रम,संघर्ष,प्रतिभा हैं शुमार* *तिरंगे के रंग में डूबा है वतन सारा, फिज़ा में फैली खुशियां बेशुमार* *मां भारती को गर्व है आज अपनी कोख पर,जैसे मातृ भूमि का ऋण हो दिया उतार* *ऐसा है मेरा वतन भारत, चांद पर कर डाला चमत्कार* *धरा पर संकल्प किया, गगन में किया साकार* *कठिन परिश्रम,अभूतपूर्व उपलब्धि पूरा ही विश्व जैसे एक परिवार* *एक धरा,एक परिवार,एक भविष्य* इस मूलमंत्र को *संकल्प से सिद्धि* तक   है हमने पहुंचाया *विकसित भारत का शंखनाद है गुंजित   चहुं दिशा में,  आज चित उल्लास से भर आया*  *आह्लादित है मन , प्रफुल्लित है तन  बड़ा सपना आज हुआ साकार* *ऐसा है मेरा वतन भारत चांद पर कर डाला चमत्कार* *चांद पर चंद्रयान सच में एक महाभियान* *चंदा मामा दूर नहीं अब मां धरा से, सच में हमारा वतन महान* *मां धरा भी इस बार राखी का मनाएगी त्यौहार मां धरा ने भेजी है राखी चंदा मामा को, मामा भी बंधवाने को तैयार* *चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला  पहला देश है भारत