**हौले हौले बीत गए जिंदगी के 60 साल** कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव पर मुस्कुराते रहे हर हाल **आज मेरी दुआएं ही हैं सबसे बड़ा उपहार** **सुख,समृद्धि और सफलता दे दस्तक सदा आपके द्वार** शेष जीवन भी अति विशेष हो आपका, अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति का मिले उपहार अक्सर कहते हो **चिंता नहीं चिंतन ज़रूरी है** अनुशासन ज़रूरी है**मेहनत ज़रूरी है सच में बात आपकी बड़ी दमदार **समय चलता रहा अपनी ही गति से, ओ मेरे पुरसान ए हाल, आप निभाते रहे बखूबी अपना हर किरदार** कभी रुके नहीं कभी थके नहीं आलस्य को किया सदा दरकिनार **हर चुनौती को अवसर बनाया आपने, संघर्षों से बिखरे नहीं निखरे हर बार** **अनेक मार्ग अवरोधक आए जीवन में आपके, पर अपनी सूझ बूझ,योजनाबद्ध तरीके से पार किया हर बार** **मात पिता के अच्छे पुत्र बने आप अच्छे भाई , अच्छेजीवनसाथी, अच्छे पिता अच्छे अध्यापक अच्छे मित्र का निभाया बखूबी किरदार** **सादा जीवन उच्च विचार** अनुशासित जीवन, कर्मों का श्रृंगार *एक ही व्यक्ति पर खूबियां अनेक* चित में नहीं पनपा कभी कोई विकार **ना ढोंग आडंबर ना कोई दिखावा बाहर भीतर से एक ही किरदार** **स...