क्या कुछ नहीं कर सकते प्रयास??
*ये प्रयास ही तो होते हैं जो सिद्धि आ जाती है संकल्प के पास*
नामुमकिन,असंभव जैसे शब्दों का कोई अर्थ नहीं गर सपने हों हमारे खास
हाथ में लाठी,तन पर लंगोटी धारण करने वाला देश के नोटों पर छप सकता है तो लगता है सब संभव है
बस सही दिशा में कर लक्ष्य निर्धारित पूरी प्रतिबद्धता से किए गए हों प्रयास
खुद पर अटूट विश्वास ने मोहन दास गांधी को महात्मा गांधी बना दिया
कुछ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई सुनीता विलियम्स 9 महीने से भी अधिक समय तक रही स्पेस में,
लगा जीता जज़्बा,हौंसला और आत्म विश्वास
डर के आगे ही जीत है बस हिम्मत और संयम हो हमारे पास
प्रयास ही तो होते हैं जिनके बलबूते हम धरा पर रह कर छू सकते हैं प्रयास
27 साल जेल में रह कर उसी देश के राष्ट्रपति बने *नेल्सन मंडेला*
हर संभावित संभावना को सत्य में बदलने का कर दिया शिलान्यास
सब कुछ संभव है इस जग में,
बस सही दिशा में सही समय पर किए गए हों दिल से सार्थक प्रयास
हर चुनौती को अवसर बनाना आए हम को,संघर्षों से बिखरना नहीं निखरना आए हमें रास
*सब कुछ कर सकते हैं प्रयास*
नेपोलियन हिल ने कहा था एक बार जो भी आपका दिमाग सोच सकता है वह पा भी सकता है बस खुद में ज़रूरी है विश्वाश
और सही दिशा में हों सार्थक हमारे प्रयास
व्हील चेयर पर बैठा कोई व्यक्ति
(( हॉकिन्स)) ब्रह्मांड के रहस्य भी सुलझा सकता है
हो ही नहीं पाता विश्वास
सोच कर्म परिणाम की त्रिवेणी यूं हीं नहीं बहती अनायास
कुछ नहीं,बहुत कुछ कर सकते हैं प्रयास
जिस चीज की कल्पना हो सकती है उसकी रचना भी हो सकती है
30 बार नौकरी से रिजेक्ट होने के बाद भी जैक मा अगर अलीबाबा जैसी कंपनी खड़ी कर सकता है तो आ जाता है समझ को समझ
*कोशिशें हमारी हों अति खास*
किसी उम्र में कभी भी कुछ भी कर सकते हैं क्रांति ला सकते हो
अब्राहम लिंकन ने 52 साल की उम्र में शुरू किया
केएफसी के मालिक सांडेस ने 65 की उम्र में kfc बनाएं
बर्नाड शाह 90 की उम्र में पेड़ पर चढ़े
positive thinking does not gauranteed sucess
But negative thinking gauraneed failure
जब तक विश्वाश बड़ा नहीं होता
तब तक जिंदगी कभी बड़ी नहीं होती
जितना बड़ा विश्वाश उतना बड़ा जीवन होगा
सुधा चंद्रन एक कथक नृत्यांगना एक पैर कटने के बाद भी कैलाश मानसरोवर पर नृत्य करने की रखती है अभिलाषा
और कर भी दिखाया उन्होंने
है ना आशा की सटीक परिभाषा
मंद बुद्धि की संज्ञा से नवाजे गए *एडिसन*को स्कूल से भी दिया गया था निकाल
वही व्यक्ति अपने नाम 1000 पेटेंट करवा लेता है
है ना अनुत्तरित यह यक्ष सवाल
प्रयास से बड़ा कोई हथियार नहीं होता
प्रयास से सुंदर चित में कोई विचार नहीं होता
आ जाता है जब यह समझ हर धुंधला मंजर साफ हो चित में करने लगता है वास
वेद पुराणों में भी लिखा है
खुद को उठाओ ताकि तुम औरों को भी उठा सको
जरूरत है अपने सामर्थ्य को पहचानने की,अपने भीतर छिपे हनुमान को जानने की,सुप्त शक्तियों को जगाने की,खुद पर विश्वास करने की,सार्थक प्रयास करने की,आपका संसार बदल सकता है
*कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती*
हौंसले बुलंद हों तो सिद्धि आ ही जाती है संकल्प के पास
हर सफर मंजिल से मिले ज़रूरी तो नहीं पर मंजिल से मिलेगा कोई ना कोई सफर ही जानेगे तो मानेंगे
ज़रूरी नहीं बहुत जरूरी हैं करने प्रयास
अपने घर के गैराज में ( amazon)
में ऑनलाइन किताबें बेचने वाला जब सब कुछ ऑनलाइन बेच सकता है तो सोचो सोच को किस कदर तक प्रभावित कर सकते हैं प्रयास
आठ साल का लड़का अखबार बेचते बेचते बन जाता है राष्ट्रपति देश का
कितना विलक्षण अदभुत सुखद आभास ( कलाम))
बिन हाथ पैर का निक पूरी दुनिया को कर सकता है प्रेरित,
खुद मझधार में हो कर भी साहिल का पता बताना आया उसे रास
बचपन में अंधेरे से डरने वाला *एलेन मस्क* मंगल पर एक नया जहां बनाने की करते हैं तैयारी तो आ जाता है समझ
शिद्दत से देखे गए सपने हो ही जाते हैं पूरे बस सही दिशा में किए गए हों सार्थक प्रयास
सपने वे होते हैं जो हमें सोने नहीं देते
बस सोने से हों हमारे प्रयास
एक कॉलेज ड्रॉप आउट *स्टीव जॉब्स*बना सकता है कंपनी *एप्पल* जैसी तो आ जाता है समझ कर्म ही असली परिचय पत्र होते हैं व्यक्ति का,
कर्म का दूजा नाम है प्रयास
फर्श से अर्श तक का सफर तय किया जा सकता है बशर्ते केंद्रित हों हमारे प्रयास
प्रयास ही तो खटखटाते हैं चौखट उपलब्धि की,प्रयास बदल सकते हैं इतिहास
जब एक चाय वाला बन सकता है प्रधान मंत्री तो सोचो कितने महत्वपूर्ण होते हैं प्रयास
कर्म बदल सकते हैं भाग्य
बस हों बुलंद हौंसले,बड़े सपने और सार्थक प्रयास
छोटे छोटे शहरों कस्बों से आती महिला क्रिकेट टीम जीत सकती है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी,
कारण सिर्फ और सिर्फ लगन,मेहनत,अनुशासन और प्रयास
Comments
Post a Comment