Skip to main content

Posts

मुबारक मुबारक जन्मदिन मुबारक

महादेव

महाशिवरात्रि

वह नरेश है(( सराहना स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

सुख तो सबके संग हो जाते हैं साझे पर दुख भी कर  सके संग साझे जिसके, *वह नरेश है* सलाह तो सब दे देते हैं पर जो सच्ची सलाह दे, वह नरेश है परवाह बताती है कि स्नेह कितना है परवाह को जो दरकिनार नहीं करता,वह नरेश है नातों को जो स्नेह के जल से मुलाकात की खाद से और अपनत्व की गर्मी से सींचे,कभी कटाक्ष के लहजे ना अपनाए,जो दिल में है,लबों पर लाए,वही नरेश है मात्र बीबी बच्चे  ही नहीं बल्कि भाई बहनों को भी परिवार माने,प्राथमिक रखे,वही नरेश है फोन तो रोज ही करते हैं लोग, जो बिन नागा के फोन करे, हमारी जिंदगी से जुड़ा रहे, *वह नरेश है* हर नाते से राल मेल बिताए चलता जाए कभी रुके ना,कभी थके ना,कभी पेशानी पर परेशानी ना लाए **वह नरेश है** भावनात्मक संबल का कम्बल ओढ़ाना आए जिसे,वह नरेश है दूसरों के लिए भी जो बन जाता है बुरा पर साफ बोल दे वह नरेश है खुद मझधार में हो कर भी औरों को साहिल का पता बताए,जिंदगी के सागर में नाव भले ही कितने थपेड़े खाए,पर नाव को जो साहिल तक ले आए,वह नरेश है हर नाते से जो ताल मेल बिताए चलता जाए,कभी रुके नहीं,कभी थके ...

दमकती रहे बिंदिय चमकता रहे सिंदूर

प्रेम भरा प्यारा उपहार

दुआ दिल की

आदरणीय Navneet Jijaji, आज आपका 60वाँ जन्मदिन है… एक ऐसा पड़ाव जहाँ पीछे मुड़कर देखें तो त्याग है, आगे देखें तो आशीर्वाद भरा समय है। आपने जीवन को कभी शब्दों से नहीं, हमेशा कर्मों से जिया है। आपका शांत, गंभीर और स्थिर स्वभाव हम सबके लिए एक सहारा रहा है  जैसे गर्मी में ठंडी छाँव।  वर्षों तक रोज़ का सफर, लेक्चरर के रूप में अनगिनत विद्यार्थियों का भविष्य सँवारना, घर की जिम्मेदारियों में चुपचाप हाथ बँटाना, अपनी जरूरतों को सबसे पीछे रखना  ये सब कोई साधारण बात नहीं। ये प्रेम का वो रूप है जो दिखता कम है, पर परिवार की हर धड़कन में बसा होता है। Anna और Mitthu के लिए आप सिर्फ पिता नहीं, जीवन जीने का तरीका हैं। आपने सादगी को अपनाया, न्यूनतम में संतोष पाया, और हमें सिखाया कि महानता शोर में नहीं, चरित्र की शांति में होती है। इस वर्ष जब आप सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो यह अंत नहीं  यह उस जीवन की शुरुआत है जिसमें अब जिम्मेदारियाँ तो होंगी ही  साथ ही अपने लिए समय होगा। ईश्वर आपको स्वस्थ शरीर, निर्मल मन, और अपनों का स्नेह यूँ ही देता रहे। जन्मदिन की भावपूर्ण शुभकामनाएँ, Jijaji। आपका ...