Skip to main content

वह नरेश है(( सराहना स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

आजसुख तो सबके संग हो जाते हैं साझे
पर दुख भी कर  सके संग साझे जिसके,
*वह नरेश है*

सलाह तो सब दे देते हैं पर जो सच्ची सलाह दे,
वह नरेश है

परवाह बताती है कि स्नेह कितना है परवाह को जो दरकिनार नहीं करता,वह नरेश है

नातों को जो स्नेह के जल से
मुलाकात की खाद से और अपनत्व की गर्मी से सींचे,कभी कटाक्ष के लहजे ना अपनाए,जो दिल में है,लबों पर लाए,वही नरेश है

मात्र बीबी बच्चे  ही नहीं बल्कि भाई बहनों को भी परिवार माने,प्राथमिक रखे,वही नरेश है

फोन तो रोज ही करते हैं लोग,
जो बिन नागा के फोन करे,
हमारी जिंदगी से जुड़ा रहे,
*वह नरेश है*

हर नाते से राल मेल बिताए
चलता जाए कभी रुके ना,कभी थके ना,कभी पेशानी पर परेशानी ना लाए
**वह नरेश है**

भावनात्मक संबल का कम्बल ओढ़ाना आए जिसे,वह नरेश है
दूसरों के लिए भी जो बन जाता है बुरा पर साफ बोल दे वह नरेश है

खुद मझधार में हो कर भी औरों को साहिल का पता बताए,जिंदगी के सागर में नाव भले ही कितने थपेड़े खाए,पर नाव को जो साहिल तक ले आए,वह नरेश है

हर नाते से जो ताल मेल बिताए चलता जाए,कभी रुके नहीं,कभी थके नहीं,पेशानी पर परेशानी ना लाए,हास परिहास कर हर महफिल की रौनक बन जाए,वह नरेश है

अंजु बाला के लिए जो मोपेड ले आए
हर ब्याह शादी में जो कर के सहयोग अपना फर्ज निभाए,जाने कितने ही पापड़ बेल जो चलता जाए
**वह नरेश है**

जाने कितना ही सफर किया तूने,कितने खट्टे मीठे अनुभव सहे तूने,
यह तो तू ही जानता है फिर भी कभी uff ना की,अपने कर्तव्य कर्म जानता है यह भी जानता है जिम्मेदारी संग ही मिलते हैं अधिकार

कोई कैसे कह सकता है आपने हमारे लिए किया ही क्या है फिर वो तेरे सफर की गाथा को कहां जानता है

खूबियों खामियों दोनों संग जो चलता जाए,प्रकृति प्रेमी,घड़ियों का शौकीन हो जो,वह नरेश है

जिंदगी सीधी सड़क नहीं रही तेरी
अनेक मार्ग अवरोधक आते रहे
पर जो हर स्पीड ब्रेकर को पार करता जाए, **वह नरेश है**

हर बार जो शगुन राशि देता जाए

संघर्षों से टूटे नहीं जो जुड़ा रहे,
हर जगह पहुंच जाए,
स्पष्टवादी हो,
*वह नरेश है*

हर अवसर पर उपलब्ध हो जो,क्षमता से अधिक कर्म करे जो,सब्र की इंतहा हो जो वह नरेश है

कौन करता है रोज फोन भला,
पर बिन नागा जो हाल ए दिल सुने,सुनाए **वह नरेश है**

जीवन के आरंभ से आज तलक साथ रहा जिसका,56 बरसों से हिस्सा रहा जो जीवन का,हर 🌞 शैडो में जो 
छाता बन जाए **वह नरेश है**

जिंदगी भले ही कड़े से इम्तिहान लेती रही तेरे,पर फिर भी हर परीक्षा में प्रश्नों का उत्तर बन जाए,**वह नरेश है**


ऐसे प्यारे भाई को जन्मदिन की अशेष बधाई ईश्वर तेरी हर बाधा को हर ले,जीवन में सुकून दे,अच्छा स्वास्थ्य दे 
यही दुआ उपहार है

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान