Skip to main content

Posts

हौले हौले

हौले हौले बीत गए 60 साल(( विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

**हौले हौले बीत गए  जिंदगी के 60 साल** कुछ खट्टे कुछ मीठे अनुभव पर मुस्कुराते रहे हर हाल **आज मेरी दुआएं ही हैं  सबसे बड़ा उपहार** **सुख,समृद्धि और सफलता  दे दस्तक सदा आपके द्वार** शेष जीवन भी अति विशेष हो आपका, अच्छे स्वास्थ्य और मानसिक शांति का मिले उपहार अक्सर कहते हो **चिंता नहीं चिंतन ज़रूरी है** अनुशासन ज़रूरी है**मेहनत ज़रूरी है सच में बात आपकी बड़ी दमदार **समय चलता रहा अपनी ही गति से, ओ मेरे पुरसान ए हाल, आप निभाते रहे बखूबी अपना हर किरदार** कभी रुके नहीं कभी थके नहीं आलस्य को किया सदा दरकिनार **हर चुनौती को अवसर बनाया आपने, संघर्षों से बिखरे नहीं निखरे हर बार** **अनेक मार्ग अवरोधक आए जीवन में आपके, पर अपनी सूझ बूझ,योजनाबद्ध तरीके से पार किया हर बार** **मात पिता के अच्छे पुत्र बने आप अच्छे भाई , अच्छेजीवनसाथी, अच्छे पिता अच्छे अध्यापक अच्छे मित्र का निभाया बखूबी किरदार** **सादा जीवन उच्च विचार** अनुशासित जीवन, कर्मों का श्रृंगार *एक ही व्यक्ति पर खूबियां अनेक* चित में नहीं पनपा कभी कोई विकार **ना ढोंग आडंबर ना कोई दिखावा बाहर भीतर से एक ही किरदार** **स...

प्रेम और मोह

सब संभव है

क्या कुछ नहीं कर सकते प्रयास?? *ये प्रयास ही तो होते हैं जो सिद्धि आ जाती है संकल्प के पास* नामुमकिन,असंभव जैसे शब्दों का कोई अर्थ नहीं गर सपने हों हमारे खास हाथ में लाठी,तन पर लंगोटी धारण करने वाला देश के नोटों पर छप सकता है तो लगता है सब संभव है बस सही दिशा में कर लक्ष्य निर्धारित  पूरी प्रतिबद्धता से किए गए हों प्रयास खुद पर अटूट विश्वास ने मोहन दास गांधी को महात्मा गांधी बना दिया कुछ दिनों के लिए अंतरिक्ष में गई सुनीता विलियम्स 9 महीने से भी अधिक समय तक रही स्पेस में, लगा जीता जज़्बा,हौंसला और आत्म विश्वास डर के आगे ही जीत है बस हिम्मत और संयम हो हमारे पास प्रयास ही तो होते हैं जिनके बलबूते हम धरा पर रह कर छू सकते हैं प्रयास 27 साल जेल में रह कर उसी देश के राष्ट्रपति बने *नेल्सन मंडेला* हर संभावित संभावना को सत्य में बदलने का कर दिया शिलान्यास सब कुछ संभव है इस जग में, बस सही दिशा में सही समय पर किए गए हों दिल से सार्थक प्रयास हर चुनौती को अवसर बनाना आए हम को,संघर्षों से बिखरना नहीं निखरना आए हमें रास *सब कुछ कर सकते हैं प्रयास* नेपोलियन हिल ने कहा था एक बार जो भी आ...

चित निर्मल

परिणय

मधुर नाते