Skip to main content

मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा

मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा
मिले प्यार तुमको सदा ही  हमारा

स्नेह की स्नेह भरी दुआएं 
लाडले कर लेना स्वीकार
एक यही चाह रहती है दिल में मेरे
हों सदा तुझे खुशियों के दीदार
मेरे जीवन की हो तुम ज्योति
और जीने का सुंदर सहारा
मुबारक हो तुम को जन्मदिन तुम्हारा
मेरे दिल ने आज स्नेह भरे दिल से पुकारा

जीवन के हर चक्रव्यूह में प्रवेश संग निकलना भी आए तुझ को,
हो हर अनुभव ने तुझे बखूबी निखारा
अपने भीतर छिपे हनुमान को पहचान कर,करना हर संभव कोशिश,
कर्मों से करना ना कभी तू किनारा
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा

दिनकर से ले लेना तेज तूं
इंदु से शीतलता ले लेना
प्रकृति से सीखना तूं अनुशासन
पहाड़ों से अडिगता ले लेना
जुगुनू से चमकना सीखना तूं
नदियों का प्रवाह भी ले लेना
सागर से सीखना गहराई
अम्बर से ऊंचाई ले लेना
धरा से सीखना तूं संयम
कोयल से मधुर वाणी ले लेना
अपनी जिंदगी की किताब को लिखना
अपने ही नजरिए से
कभी किसी हाल में किसी को कोई कष्ट न तूं देना
दिल पर दस्तक,जेहन में बसेरा,चित में  तेरे लाडले पक्के निशान
सत्कर्म ही हों परिचय पत्र तेरा,
हों सत्कर्म ही तेरी पहचान

कर्म से रावण कर से ही बनते हैं राम
सत्य जान लेना ये जीवन का,
सारी उम्र आयेगा काम

कल खेल में हम हों न हों
पर संस्कार तेरे बने तेरा सच्चा सहरा
कहां तक जाना है कहां पर रुकना है 
आए तुझे,मेरा लाडला सबसे न्यारा
मुबारक तुम्हे हो जन्मदिन तुम्हारा

संगीत की रीत निभाना दिल से
होता संगीत बहुत ही प्यारा
आत्मा को परमात्मा से जोड़ देता है संगीत,बस दिल से हो ईश्वर को पुकारा
मुबारक हो तुम को जन्मदिन तुम्हारा

दिल की दुआओं से बढ़ कर लाडले
हो ही नहीं सकता कोई उपहार
सौ बात की एक बात है
प्रेम ही हो हर नाते का आधार
प्रेम चमन का तू पुष्प है
होता तुझ से ही लाडले उजियारा
मुबारक हो तुम को जन्मदिन तुम्हारा

सागर में नीर सा,साहित्य में कबीर सा
भोजन में खीर सा,होली में अबीर सा
और परिचय क्या दूं तेरा
हर मोड पर दिल ने तुझे पुकारा
मुबारक हो तुमको जन्मदिन तुम्हारा


Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान