Skip to main content

ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार

प्यारी सी ट्विंकल, रौशनी सी चमकती,
जैसे चाँदनी रात में एक तारा दमकती।
तू आई तो जीवन में उजास भर गया,
हर दिल, हर कोना तुझसे मुस्कुरा गया।

गीतांजलि, नाम  खुद में एक मधुर गीत है 
जैसे खुदा की कोई प्यारी सी प्रीत है 

 नीलम की ममता की तू सबसे मीठी बात,
तेरे आने से खिला हर रंग, हर सौगात।
पिता श्री की उम्मीदों की तू उड़ान है,
तेरे ख्वाबों में ही तो उनका जहान है।

राहुल जिसकी तू जान से प्यारी बहन,
तेरे लिए उसका  दिल हर घड़ी करे स्पंदन।
तेरा अभिमान और गर्व,
तेरी हर खुशी में उसके स्वप्नों का पर्व।
तेरी हँसी में वो सारी दुनिया पा जाता है 
तेरे आँसू से पहले खुद भीग जाता है। 

शिवांग, जो तेरा सच्चा सहारा है,
तेरे संग हर राह को उसने संवारा है।
तेरे जीवन की मजबूत डोर,
जो हर मोड़ पर बने तेरा सच्चा जोर

Mother beyond law 
सीमा की गोद का तू सुकून है,
तेरी हर मुस्कान में उनके जीवन का सुकून है।
जिनकी दुआएं तुझ पर सदा रहें,
तेरे जीवन में सुख और समृद्धि बहें।

सरु, मेरी बेटी, है तुझसी चंचल बातों में,
तेरे हर पहलू को वो समझे पूरे जज्बातों में।
जो तुझसे सीखती है जीना,
तेरे जैसे बनने का सपना संजोए बिना किसी हिचकिचाहट के जीना।
तेरे हर निर्णय में वो पाती है मार्गदर्शन,
तेरे साये में वो महसूस करे आत्मिक आलिंगन।

सिया, जो तेरी छोटी सी गुड़िया सी बहन बनी 
तेरे संग हर हँसी, हर खुशी उसने भी जनी।
तेरे जैसी चुलबुली, मनमोहिनी प्यारी,
दोनों की जोड़ी लगे जैसे बहनों की सवारी।
बचपन की बातों से लेकर आज की हर याद,
साथ बीते पल बन गए अनमोल सौगात।


मैं — जो तुझे अपनी बेटी सी माने,
तेरे सुख में हँसे, और दुखों को चुपचाप सह जाए।
तेरे जीवन की हर सुबह सुंदर हो, उजियारी हो,
तेरे कदमों में सजी रहे खुशियों की क्यारी हो।
तेरे लिए हर खुशी खुदा से मांग लूं,
तेरे दुखों को अपने आंचल में छुपा लूं।
तू मेरी आँखों की चमक, दिल की दुआ है,
तेरे लिए हर पल एक नई प्रार्थना से सजा है।

और…

एक नाम, जो अब अधूरी सी याद बन गया —
अंजू मासी, जो अब इस धरती पर नहीं रहीं,
पर उनकी आत्मा हर पल तेरे संग चलती रही।
उनकी आँखों में तू बसती थी, तू उनकी जान थी,
जो अब इस लोक में नहीं,
मगर उनकी दुआएं आज भी तेरे संग कहीं।
वो ऊपर आसमान से तुझ पर नज़रें टिकाए बैठी होंगी,
हर ख़ुशी में तेरा माथा चूमती होंगी, दुआएं देती होंगी।

आज दुआ है कि तू सदा यूं ही खिले,
तेरे जीवन में प्रेम के दीप जले।
हर रिश्ता तुझसे और मजबूत हो जाए,
हर ख्वाहिश तुझसे साकार हो जाए।

ट्विंकल, तू सिर्फ नाम नहीं, एक एहसास है,
तेरी हर मुस्कान में भगवान का वास है।
तू रहे यूं ही रोशन, तू बने जग की रौशनी,
तेरे हर कल में हो सुकून और ख़ुशियाँ घनी 

ट्विंकल  ट्विंकल लिटिल स्टार
करें खुशियां तेरे जीवन का श्रृंगार
कोई कांटा ना चुभे तुझे कभी
कुछ करना दरगुज़र कुछ करना 
दरकिनार
सौ बात की एक बात है
प्रेम ही हर नाते का आधार
धूप छांव सी है ये जिंदगी
बस पनपे ना चित में कोई विकार
कल भी था आज भी है कल भी रहेगा तुझ से प्यार
भले ही अधिक नहीं कर पाऊं इजहार
पर भूलती नहीं एक होली मनाई थी तूने संग मेरे,इंद्रधनुष और रंगोली की छा गई थी बहार
एक नन्हा सा गुल खिले तेरे गुलिस्तां में,
फिर दूंगी दुआओं का ढेर उपहार


💖 जीती रहो, मुस्कुराती रहो, चमकती रहो 
हमारी प्यारी ट्विंकल, 
(और एक छोटा सा दिल ❤️ सरु की ओर से भी)

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी