Skip to main content

संस्कृति और संस्कार है बिहार

मात्र एक राज्य नहीं, एक क्षेत्र नहीं संस्कृति,ज्ञान,कर्मठता संस्कार है बिहार
धरा है ये उन युग पुरुषों की
निज ज्ञान समर्पण हिम्मत से दूर कर दिया जिन्होंने अंधकार

इतिहास में अमर जगह,पहचान बनाई
ये नाम करवाते यह सत्य स्वीकार

 इसी धरा पर जन्म लिया जान नीति के जनक दाता **चाणक्य** ने,साम्राज्यों की नींव के जनक थे जिनके विचार
मात्र राज्य नहीं, कोई क्षेत्र नहीं
सोच संस्कृति संस्कार है बिहार

दशरथ मांझी भी जन्मे इसी माटी
में,अकेले ही काट पहाड़ एक नई राह बनाने का खोल दिया द्वार
और नहीं तो क्या लगता नहीं ये चमत्कार

रामधारी सिंह दिनकर और रेणु इसी माटी के दो कोहिनूर हुए
अपनी लेखनी से जिन्होंने कर दिया चमत्कार

**महर्षि वाल्मीकि** ने इसी धरा पर लिया था अवतार
रच कर रामायण,पढ़ा कर पाठ समझा गए महता क्या होता है सत्य,मर्यादा,वाचनपालन,परिवार

**पतिव्रता माता सीता**  भी जन्मी थी इसी माटी में जिनके त्याग,तप, कर्तव्यनिष्ठा से अछूता नहीं यह संसार

**सम्राट अशोक** का संबंध भी है इसी माटी से,
जाने उनकी महानता का सब सार 
कलिंग युद्ध के बाद जागा हृदय में जिनके करुणा का सागर,
युद्ध से शांति की ओर चले गए उस बार

**उभय भारती**भी एक नाम है ऐसा जो बिहार के स्वर्णिम पन्नों में है शुमार
भारतीय दर्शन की प्रगतिशील थी वे नारी,उनकी तार्किक शक्ति जाने सारा संसार
आदि शंकराचार्य से किया था तर्क उन्होंने, हरा कर उन्हें पहन लिया था विजय का हार

किसने नाम नहीं सुना **आर्यभट्ट** का,
ज्ञान के दिनकर,गणित के चंद्रमा
कर गए थे जो शून्य का आविष्कार
इसी धरा पर जन्मे थे ये शिल्पकार
सच में मात्र राज्य नहीं,संस्कृति ज्ञान और संस्कार है बिहार

**वात्स्यायन** भी इसी माटी में उपजे पुष्प हैं जिनकी महक से महक रहा संसार
काम शास्त्र के रचयिता,
जीवन के रस और रहस्य को समझाने वाले दार्शनिक,
सच में उनके जन्म लेने से यहां धन्य हुआ बिहार

सत्य के खोजी **गौतम बुद्ध**ने बोधि वृक्ष तले रोशनी ज्ञान की जला कर दूर कर दिया था अंधकार

**गुरु गोबिंद सिंह** का नाम तो जब भी  जेहन में आता है
बिहार का नाम स्वर्णिम अक्षरों में चमक सा जाता है
याद आता है उनका त्याग समर्पण देशभक्ति कैसे बलिदान किया पूरा परिवार
सच में मात्र राज्य नहीं,क्षेत्र नहीं
संस्कृति और संस्कार है बिहार

**चंद्रगुप्त मौर्य** मौर्य साम्राज्य के संस्थापक भी इसी माटी की सौंधी सौंधी महक रहे,
सिकंदर के सेनापति को पहनाया शिकस्त का हार

**डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद** स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति का नाम भी इस फेरहिस्त में है शुमार
जन्म लिया जिन्होंने यहां की माटी में,सर्वोच्च पद के बने हकदार

**जय प्रकाश नारायण** महान स्वतंत्रता सेनानी और लोकनायक
ऐसी ऐसी हस्ती दे गया हमें बिहार

महान गणितज्ञ **विशिष्ट नारायण सिंह**महान अभिनेता **अशोक कुमार**
ये सब कोहिनूर थे जिस राज्य के
नाम है उसका बिहार
महावीर ने भी इसी माटी में लिया था जन्म यहीं से मिले उन्हें संस्कार

ऐतिहासिक,सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए विश्व प्रख्यात है बिहार

**सांस्कृतिक विरासत** बहुत समृद्ध है यहां की,
शामिल हैं जिसमें संगीत,नृत्य और त्योहार

**प्राकृतिक सौंदर्य** इतना अदभुत विलक्षण
 नदियां झीलें पहाड़ बता देते हैं सार

**कला** के लिए भी बहुत खास है बिहार
यहां की *मधुबनी पेंटिंग* से कलाप्रेमियों को घना प्यार

**भोजपुरी भाषा और संस्कृति** बिहार की खास पहचान
शामिल जिसमें लोकगीत नृत्य और त्योहार

**शिक्षा और ज्ञान** की अलख तो आदि कला से जला रहा बिहार
*नालंदा विश्वविद्यालय*का नाम सबसे खास विश्वविद्यालयों में था शुमार

*विविधता और समृद्धि के लिए प्रसिद्ध यह राज्य अति खास यहां का अतिथि सरकार**

मात्र राज्य नहीं मात्र क्षेत्र नहीं
सोच संस्कृति और संस्कार है बिहार



Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

सकल पदार्थ हैं जग माहि, करमहीन नर पावत माहि।।,(thought by Sneh premchand)

सकल पदारथ हैं जग मांहि,कर्महीन नर पावत नाहि।। स--ब कुछ है इस जग में,कर्मों के चश्मे से कर लो दीदार। क--ल कभी नही आता जीवन में, आज अभी से कर्म करना करो स्वीकार। ल--गता सबको अच्छा इस जग में करना आराम है। प--र क्या मिलता है कर्महीनता से,अकर्मण्यता एक झूठा विश्राम है। दा--ता देना हमको ऐसी शक्ति, र--म जाए कर्म नस नस मे हमारी,हों हमको हिम्मत के दीदार। थ-कें न कभी,रुके न कभी,हो दाता के शुक्रगुजार। हैं--बुलंद हौंसले,फिर क्या डरना किसी भी आंधी से, ज--नम नही होता ज़िन्दगी में बार बार। ग--रिमा बनी रहती है कर्मठ लोगों की, मा--नासिक बल कर देता है उद्धार। हि--माल्य सी ताकत होती है कर्मठ लोगों में, क--भी हार के नहीं होते हैं दीदार। र--ब भी देता है साथ सदा उन लोगों का, म--रुधर में शीतल जल की आ जाती है फुहार। ही--न भावना नही रहती कर्मठ लोगों में, न--हीं असफलता के उन्हें होते दीदार। न--र,नारी लगते हैं सुंदर श्रम की चादर ओढ़े, र--हमत खुदा की सदैव उनको मिलती है उनको उपहार। पा--लेता है मंज़िल कर्म का राही, व--श में हो जाता है उसके संसार। त--प,तप सोना बनता है ज्यूँ कुंदन, ना--द कर्म के से गुंजित होता है मधुर व...