Skip to main content

एक नहीं अनेक लाभ हैं आनंदा के(( विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

*एक नहीं अनेक लाभ हैं आनंदा के*


आनंद ही आनंद है आनंदा एप में,
हो अधिकाधिक इसका प्रचार प्रसार
कम लागत और बचत समय की
त्वरित त्रुटिरहित सेवा का ग्राहक हकदार

शिक्षित,प्रशिक्षित और प्रेरित हों अभिकर्ता
 आनंदा से कर बीमा निभाएं अपना सही किरदार
गुणवत्ता बढ़े,परेशानी घटे और समय बचे
संतुष्ट ग्राहक का विश्वाश रहता है कायम हर बार

एक संतुष्ट ग्राहक जोड़ सकता है अनेक और ग्राहक,
इस कथन का सत्य होता आधार
आनंद ही आनंद है आनंदा एप में,
हो अधिकाधिक इसका प्रचार प्रसार
एक नहीं अनेक लाभ हैं आनंदा एप के,जानना है सबका अधिकार

किसी भी वित्तीय संस्थान का
ग्राहक संतुष्टि ही होता है आधार
आनंदा एप से जब होता है बीमा
त्वरित सेवा से भरोसा रहता है बरकरार

विश्वास ना टूटे, साथ ना छूटे निगम से,इस दिशा में यह  सार्थक प्रयास  और है एक सकारात्मक सुधार
टेक्नोलॉजी का बेहतरीन प्रयोग और परिणाम है आनंदा, 
कर के देखो जरा एतबार

कोई दुविधा नहीं,बस है यह उत्तम सुविधा,खर्चे कम,समय की बचत
इसका आधार
3500 रुपए बचते हैं एक पॉलिसी आनंदा एप से करने में,
निगम के हित में है कारगार

पेपरलेस काम होता है इससे,
दस्तावेजों की प्रमाणिकता भी हो जाती है वैध दो दो बार
घर बैठे ही काम कर सकता है अभिकर्ता,
एक नहीं लाभ हैं इसके बेशुमार
कभी भी कहीं भी किया जा सकता है बीमा,
आओ हों लाभान्वित इससे और  करें इसे दिल से स्वीकार
वक्त की मांग है आनंदा,सार्थक प्रयास देंगे सोच को सही आकार
स्वत: ही हो जाएगा ईडीएम एस,
जैसे कोई सपना हो जाता हो साकार

पारदर्शिता बढ़ जाती है इससे,
डेटा कीन की जिम्मेदारी भी कम हो जाती है हर बार
*समाधान हेतु आगमन,संतुष्टि सहित प्रस्थान* को सार्थक करने में संभव है ये ऐप,अभिकर्ता,विकास अधिकारी करें प्रमोट इसे बार बार
घर बैठे ही काम हो जाएगा जब पॉलिसीधारक का,होगी फिर किस बात पर तकरार
आनंद ही आनंद है आनंदा एप में,
एक नहीं लाभ हैं इसके बेशुमार
                  स्नेह प्रेमचंद
                  शाखा हिसार १

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान