Skip to main content

बेहतर है

लंबा ना चल पाए गर कोई नाता
बिन किसी रंजिश के एक खूबसूरत मोड पर उसे छोड़ देना बेहतर है

संवाद अगर सुस्ता जाएं
मुलाकात अगर ना हो पाएं
बिन किसी मलाल के एक खूबसूरत मोड पर छोड़ देना बेहतर हैं

अथक प्रयासों के बाद भी दुरुस्त ना कर पाएं तो निरस्त करना बेहतर है

Comments