Skip to main content

सच हम कभी भी मोहम्मद रफी जी को भुला नहीं पाएंगे(( विचार स्नेह प्रेम चंद द्वारा))


*सुरों का सरताज* कहूं या कहूं *शहंशाह ए तरन्नुम* एक दो नहीं
जाने कितनी ही उपाधियों से रफी जी नवाजे जाएंगे

*उम्र छोटी पर गायिकी बड़ी*
लोग यही समझ बस पाएंगे
कोई इतना अच्छा भी गा सकता है
अपने कानों को यकीन दिलाएंगे
*मखमली आवाज बेताज बादशाह*
 को सब छुटने अपने बिठाएंगे

कलाकार जग से भले ही चले जाएं पर जेहन से उन्हें कभी निकाल नहीं पाएंगे
अपनी तिलस्मी आवाज और सुरों के जादू से पूरे ही ब्रह्मांड को कर दिया संगीतमय,भला कैसे इसे भुला हम पायेंगे

*सात सुरों में से एक सुर कम हो गया* ऐसा कहा था नौशाद ने उनके जाने के बाद
उनकी कमी कभी पूरी नहीं हम कर पाएंगे

११ स्वरों और ३३ व्यंजनों में नहीं वह क्षमता जो बता सकें कैसा गाते थे रफी जी,उनके गीत उनकी कहानी खुद सुनाएंगे

Comments

  1. अति उम्दा.. क्या खूब लिखते हो हर बात को अहसास को ऐसे जहन में उतार देते हो जैसे लिखा गया है जिस
    व्यक्ति बारे मे मानो हम उनके सामने बैठे हो... इतनी अच्छी अभिव्यक्ति
    हर व्यक्ति नहीं कर सकता..
    महान हस्ती के बारे में लिखने वाला इन्सान भी बहुत बड़ी हस्ती होता हैं जिसके भाव अच्छे नीयत अच्छी सोच अच्छी उच्च विचार हो वही इतनी अच्छी कविता की रचना कर सकता है
    हिन्दी संगीत जगत के तानसेन है मोहम्मद रफी तारीख यही बताती है कौनसा तीर नही था उनके तरकश में
    हर भाव का गीत उनकी गायकी गाती है ...
    बहुत ही सुन्दर पंक्ति
    मुहम्मद रफी की हर एक खूबी ये कविता गाती है..
    उनके भाव उनके गीत और विचार पढ़ने वाले के दिल तक पहुंचाती है
    पढ़ कर ऐसे लगता है जैसे हर पंक्ति आपके दिल से आती है तभी तो आपको कविता मेरे दिल को बहुत बहुत भाती है

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान