**आजादी का मतलब मात्र परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्त होना ही नहीं है,इसका व्यापक अर्थ देखें तो समझ आता है आजादी का अर्थ है अपने आपको किसी भी चीज़ का गुलाम ना बनने देना,जैसे व्यसनों का,मोबाइल के आवश्यकता से अधिक उपयोग करना**
**आजादी का अर्थ है जिम्मेदारी की भावना को थोपा ना जाए बल्कि खुद आगे बढ़ कर जब हम सत्कर्म करें जिससे मात्र अपना ही नहीं परिवार,समाज,देश और विश्व का भला हो,यही आजादी है**
**आजादी का एक अर्थ यह भी है जिन लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की हंसते हंसते आहुति दी,उनके बलिदान की महत्ता को हम समझें कि यूं हीं नहीं मिली आजादी,जाने कितने वीरों ने भारत मां की रक्षा हेतु अपने प्राण गंवाए हैं,उनके परिवारों के लिए हमारे भीतर एक संवेदना हो,सहयोग करने की प्रवृत्ति हो,यही आजादी है**
**आजादी के मायने यह कदापि नहीं होते हम जो जी चाहें करें, जो जी चाहें वही बोलें,जैसा जी चाहें कपड़े पहने,जो भी करें मर्यादा में रह कर और यह सोच कर कि मैं जो भी बोल रहा हूं उसका क्या परिणाम होगा,कहीं मैं मन,वचन वाणी से कोई ऐसा कर्म तो नहीं कर रहा जो दूजे का मन दुखी हो**
**आजादी है अपने हुनर को पहचानने के लिए अनेकानेक विकल्पों को खोजना,अंतर्मन के गलियारों में विचरण करना,एक खोज करना अपने भीतर ही खुद की,खुद को खुद से मिलवाना भी आजादी है,प्रतिभा को पहचान उसी दिशा में सार्थक कर्म कर सुपरिणामों की संभावना को बढ़ाना आज़ादी है**
**आजादी का मतलब है सबको समान अवसर,साधन,संसाधन मुहैया करवाना,लिंग भेद, जाति,रंग,भाषा भेद ना होना ही आजादी है**
*कर्तव्य कर्मों*का बोध होना भी आजादी है,किसी की कार्य की पहल करना,अपनी चेतना को जागृत करना,सही गलत का आत्मबोध,अपना भगति मार्ग खुद चुनना यह आजादी है जब कोई चीज आप पर थोपी ना जाए आप अपनी समझ अनुसार उसका चयन करें,वह आजादी है**
*आजादी और स्वच्छंदता* में बहुत बड़ा अंतर है,आजादी सकारात्मक है स्वच्छंदता नकारात्मक है,स्वछंद व्यक्ति सद्गुणों और विकारों में सही से अंतर नहीं कर पाते,स्वछंद कहने वाले वास्तव में अपनी मानसिक वृत्तियों के गुलाम होते हैं, शराब,शबाब और कबाब के बिन उन्हें जीवन रास नहीं आता,मर्यादा बोध भी नहीं होता,वे आजादी के व्यापक अर्थ नहीं जानते और वास्तव में गुमराह हो जाते हैं,अपने जीवन को अग्नि पथ बना लेते हैं यह कहां की आजादी हुई**
**आजादी के मायने हैं जब हम अपने पैशन को अपना प्रोफेशन बना पाएं,जब हम जिम्मेदारी और अधिकारों को भाई बहन बनाएं,जब हमारे दिल में बड़ों के लिए स्नेह और सम्मान हो
समझ लेना आजादी आ गई**
**आजादी के मायने हैं नजर संग नजरिये को भी विकसित करना,सही को सही गलत को गलत कहने की समझ विकसित करना,अपने हक के लिए लड़ना और सत्य का साथ देना
यही आजादी है**
**जब हर बहन बेटी में अपनी बहन बेटी नजर आए,जब हर घर की बाला निर्भय सुरक्षित और सुशिक्षित होगी,नारी को भोग्या नहीं भाग्य समझा जाएगा,समझ लेना आजादी आ गई,जब शिक्षा की अखड ज्योत महलों संग झोंपड़ी में भी जलेगी,कोई भूखा नहीं सोयेगा,हर सिर पर छत होगी और हर पेट में रोटी होगी,तभी आजादी आएगी,कर्म को बोझ नहीं आनंद समझ कर करेंगे तो मन मुक्त हो जाएगा**
**आजादी का अर्थ है अपने को उन बंधनों से मुक्त करना जो हमें आगे बढ़ने नहीं देते**
**जब अमीर गरीब की गहरी खाई ना होगी,अपराध नहीं होंगे,सबको रोजगार मिलेगा,समझ लेना आजादी आ गई,बिन लहराये भी तिरंगा लहरायेगा,सच उस दिन सही मायने में 15 अगस्त आएगा*
Comments
Post a Comment