Skip to main content

जीवन के सफर में ओ हमसफर 12/2/24

*जीवन के सफर में ओ हमसफ़र,
यूँ ही साथ तुम चलते जाना*

*जन्मदिन मुबारक,जन्मदिन मुबारक़
 स्नेह सुमन से खिलते जाना*

*खून का नहीं,
है, यह विश्वाश और स्मर्पण का नाता,
साथी इसे सदा यूं ही प्रेम से निभाना*

*जिंदगी यूं हीं चलती रहे,
गुनगुनाती रहे मधुर सा तराना*

*कोई शर्त होती नहीं प्यार की,
बस एक शर्त होती है "सम्मान"

बिन सम्मान तो प्रेम भी नहीं होता,लें इस सत्य को सब जान*

*तुमने जाना,मैंने जाना
 और जान ले सारा ज़माना*
*जन्मदिन मुबारक,जन्मदिन मुबारक,सुमन से खिलते जाना*

*जिंदगी के सफर में सच्चे हमसफर से बढ़ कर होता ही नहीं कोई खजाना*
*कालजे की कौर को दे देते हैं मात पिता,
मन उसका कभी व्यथित न कर जाना*

*एक दूजे को एक दूजे की खूबियों और खामियों संग ही अपनाना*

*शिकायतें नहीं शुक्रिया को जीवन का मूल मंत्र बनाना*
*कुछ करना दरगुजर कुछ दरकिनार करते जाना*

*हर धूप छांव में 
यूं ही सच्ची प्रीत निभाना*
*सुख,समृद्धि और सफलता 
से हो जीवन में याराना*

*जीवन पथ को सहज पथ
आपको बखूबी आता है बनाना*
*आहत मन पर राहत का काम करते हो तुम,आगे भी ऐसे करते जाना*
*सादगी सरलता और सहजता से
आभामंडल दीप्त करते जाना*

*यही दुआ है आज दिल से मेरी,
देखो इसे कबूल कर जाना*
*लम्हा लम्हा कर बीते बरस 58
हर लम्हे का होता अलग तराना*
*तूं है तो है रंग जीवन के,
तूं मधुबन मेरा खुशबू से याराना*

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान