आज जन्मदिन है इनका,
आए इनके जीवन मे सदा बहार
मिले खुशी,सफलता,सुख,समृद्धि
और मिले हम सब का प्यार
*रोहिल्लास* और *कुमार्स* की नन्ही कली तुम,
तुमसे घर का आँगन गुलज़ार
करते थे,करते है,करते रहेंगे
तुम्हे प्यार हम सब बेशुमार
कबूल करो आज दुआएँ हमारी,
देखो दुआओं से भर रहा संसार
देख तुम्हारी मोहिनी सूरत,
लगते है सुंदर दीदार
करता है मन करें प्रकट,
ऊपरवाले का आभार
आयी जो तुम आँगन में हमारे,
समा हो गया गुलज़ार
महकती रहना,चहकती रहना,
प्रेम ही जीवन का आधार
समय तो निश्चित रूप से लेगा अँगड़ाई,
कभी पनपे न कोमल चित्त में
कोई भी विकार
हमारी जान की जान हो तुम
निभाना उत्तम अपना ही किरदार
ओ मेरी लाडो बिटिया रानी,
खिले ऐसा पौधा मन मे तुम्हारे,
जाने जो करुणा,सहयोग,
अहिंसा और परोपकार
लम्हा लम्हा बीत गए बरस 16
ब्यूटी विथ ब्रेन तेरे व्यक्तित्व का सार
मैं ही नहीं प्रकृति भी दे जाए
तुझे तेरे जन्मदिन पर उपहार
धरा दे जाए धीरज अपना
अम्बर अन्नत ऊंचाई का गहन विस्तार
पर्वत दे जाए अडिगता अपनी
पवन गति से करवाए साक्षात्कार
सागर दे जाए गहराई तुझ को
नदिया सतत चलने का समझा दें सार
कोयल दे जाए मीठी बोली अपनी
ज़र्रा ज़र्रा करे चित में करुणा का संचार
मैं ही नहीं प्रकृति भी दे जाए तेरे जन्मदिन पर तुझे लाडो अनेक उपहार
हर सपना तेरा हो जाए पूरा
हर सोच को मिले आकार
कर्मठता,करुणा,विनम्रता तो तुझे मिली हैं विरासत में ही,
कर्म ही होते सच्चा अलंकार
लेखनी ने तो कह दी दिल की,
बस कर लेना इसको स्वीकार
लम्बी आयु,अच्छे स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य का मिले उपहार
दिल से स्नेह मौसी
Comments
Post a Comment