चित्रकूट की शिला पे बैठे रोते भरत से बोले राम इतने दुखी तुम क्यों हो भाई?? कैसे आऊं तेरे काम___२ (कैसे करूं मैं तेरे काम) रुंधे कंठ से बोले भरत फिर *लांछन लाग्यो मुझ पर राम* किया नहीं था पाप जो मैंने भुगत रहा उसके परिणाम*****२ चित्रकूट की शिला पे बैठे रोते भरत से बोले राम देख सकूं न तुझे मैं रोते आऊँ कैसे तेरे काम???? बोले भरत फिर रूंधे गले से मेरी कहानी सुन लो राम कैसे सुनाऊँ पाती दिल की चैन ना आए सुबह ओ शाम***२ छाया हटी भाई जब से तोरी लागे मोहे घणा घना घाम अवध के इस संकट का कारण मुझे समझते भाई राम कैसे धोऊं इस पाप कलंक को हिवडा मेरा रहा ना जान****२ चित्रकूट की शिला पे बैठे रोते भरत से बोले राम सजल करो न नयन तुम्हारे____२ तुझ में बसते मेरे प्राण हृदय से लगाया भरत को राम ने धीरज देने का कर गए काम सुनों भरत मेरे प्यारे भाई! देता तुझे हूं सच्चा ज्ञान सहेज के रखना,समेट के रखना जानू मैं,तू नहीं नादान धूल जमे गर दर्पण पर तो निर्मल चित न करे भुगतान देखे ऊपर ऊपर से जग अंतर्मन की ना पहचान चित्रकूट की शिला पे बैठे रोते भरत से बो...