Skip to main content

मुबारक मुबारक

जन्मदिन मुबारक अभिनव धवन

27/11/2024

 *अ_* नंत खुशियां मिले तुझे लाडले  स्नेह की स्नेह भरी दुआ तेरे जन्मदिन का उपहार
सुमन सा खिलना,रहे सदा तेरे जीवन में बसंत बहार 

 *भि_* न्न हैं शौक और सपने तेरे, प्रयास दें उन्हें सही आकार पापा की जान, मां का लाडला, बहन का चहेता, मित्रों का खास बड़े प्यारे तेरे दीदार 

 *न_* भ सी ऊंचाई छूना लाडले, पर धरा से संयम को रखना बरकरार 

 *व_* र्चस्व हो तेरा चहुं दिशा में कायम, सत्कर्म बने तेरा सच्चा अलंकार

 *ध_* न, धान्य, स्वास्थ्य, समृद्धि, खुशी, शांति मिलें सदा, न पनपे चित में तेरे कोई अहंकार विकार 


 *व_र* ण करना सदा अच्छी बातों का, संगीत को करना अंगीकार कुछ करना दरगुज़र, कुछ करना दरकिनार सौ बात की एक बात जान लेना लाडले, प्रेम ही हर रिश्ते का आधार

 *न_* दिया सा बहना, सागर सा शांत रहना, पर्वत सा अडिग होना, दिनकर सा चमकना, इंदु शीतलता हो स्वभाव का आधार में ही नहीं प्रकृति भी कर जाए तेरा श्रृंगार

खुशी है तूं जीवन की सच्ची, तेरे हर संकल्प को मिल जाए सिद्धि करती हूं विनती ईश्वर से बारम्बार

एक अपनी ही स्वतंत्र सोच हो विकसित तेरी, जग को देखे अपने हो नज़रिए से, सोच कर्म परिणाम की त्रिवेणी में बहे सुविचार

                      *स्नेह प्रेमचंद*

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी