Skip to main content

धरा पर संकल्प गगन में साकार


*धरा पर संकल्प लिया,
गगन में किया साकार*
*ऐसा है मेरा वतन भारत
चांद पर कर डाला चमत्कार*

*संकल्प से सिद्धि तक के 
सफर में सही सोच,अथक परिश्रम,संघर्ष,प्रतिभा हैं शुमार*

*तिरंगे के रंग में डूबा है वतन सारा,
फिज़ा में फैली खुशियां बेशुमार*
*मां भारती को गर्व है आज अपनी कोख पर,जैसे मातृ भूमि का ऋण हो दिया उतार*
*ऐसा है मेरा वतन भारत,
चांद पर कर डाला चमत्कार*

*धरा पर संकल्प किया,
गगन में किया साकार*
*कठिन परिश्रम,अभूतपूर्व उपलब्धि
पूरा ही विश्व जैसे एक परिवार*

*एक धरा,एक परिवार,एक भविष्य*
इस मूलमंत्र को *संकल्प से सिद्धि* तक है हमने पहुंचाया
*विकसित भारत का शंखनाद है गुंजित चहुं दिशा में, 
आज चित उल्लास से भर आया*

 *आह्लादित है मन,
प्रफुल्लित है तन
 बड़ा सपना आज हुआ साकार*
*ऐसा है मेरा वतन भारत
चांद पर कर डाला चमत्कार*

*चांद पर चंद्रयान सच में एक महाभियान*
*चंदा मामा दूर नहीं अब मां धरा से,सच में हमारा वतन महान*
*मां धरा भी इस बार राखी का मनाएगी त्यौहार
मां धरा ने भेजी है राखी चंदा मामा को, मामा भी बंधवाने को तैयार*

*चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश है भारत हमारा*
*चांद हमारी मुट्ठी में है अब,
मेरा वतन है सबसे न्यारा*

*नए भारत का सूर्योदय हुआ है
चांद पर रच दिया इतिहास*
*गर्व है गौरवशाली यात्रा पर हमें,
जो बना दिया मेरे वतन को खास*

*धन्य हुई धरा भारत की,
धन्य हुए *इसरो* के वैज्ञानिक सारे*
*मेहनत आखिर रंग लाई,
दे ही दी दस्तक चंदा मामा के द्वारे*

*संकल्प से सिद्धि तक के छिपे अगणित प्रयासों को आज मिला सफलता का उपहार*
*परिकल्पना,प्रतिबद्धता,प्रयास की त्रिवेणी का समझ में आ गया है सार*
*धरा पर संकल्प किया,
गगन में किया साकार*

*140 करोड़ भारतीयों का जीता है आज विश्वास*
*गलती से सीखना आता है हमें,
हार कर रुकना नहीं हमे आया रास*

*मील का पत्थर* साबित हुई आज की उपलब्धि
हिंदुस्तान के लिए अति अति खास*
*सच में चांद पर रच दिया मेरे वतन के वैज्ञानिकों ने इतिहास*
*11 स्वर और 33 व्यंजनों में नहीं वो शक्ति,जो खुशियों का कर पाएं इजहार*
*अदभुत,अविस्मरणीय,
अकल्पनीय सच में जैसे हो गया हो चमत्कार*

*वसुधैव कुटुम्बकम*का सपना
जैसे हो गया हो साकार
*नए भारत का सूर्योदय*
*नए भारत की शक्ति,सामर्थ्य से हुआ साक्षात्कार*

*बैलगाड़ी से चांद तक का सफर*
सच छू ली अंतरिक्ष में जैसी नई ऊंचाई
*भारत की धाक जमीं जग में,
दुनिया में भरोसे की हमने कर ली कमाई*
*सच में चांद पर कर दिया चमत्कार*
*भारत की चहुं दिशा में हो रही 
जय जयकार*

*कितना खुशी का लम्हा है ये!
चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर डाली*
*नए भारत का हुआ जयघोष है,
*विकसित भारत के शंखनाद ने
फिज़ा बदल डाली*

*क्षण है ये विश्वाश,नई ऊर्जा,चेतना
उल्लास का,
क्षण है ये 140 करोड़ धड़कनों के सुखद आभास का*

*मुश्किलों के महासागर को पार किया है हम ने,
अभूतपूर्व उपलब्धि पाई है*
*नई ऊर्जा,नई चेतना,नए विश्वास
नए भारत की नई उड़ान ने जैसे 
खुशियों की लौ जलाई है*
*चंद्रयान महाभियान*
*हर ओर से आवाज ये आई है*

*नासा से आई आवाज
इसरो जिंदाबाद*
*शून्य से शिखर तक का सफर
पूरी दुनिया रखेगी याद*
23 अगस्त 2023 सांय 6.04 का
ऐतिहासिक समय,
सफल सार्थक सोच हुई आबाद

*सीढियां उन्हें मुबारक हो
जिन्हे छत पर जाना है
ऊंचे सपने देखे हैं हमने
आसमा हमारा निशाना है*

*सपने वे होते हैं हो हमे सोने नहीं देते*
कह गए थे अब्दुल कलाम
उनके कदमों के निशान पर ही
आज चल रहा है हिंदुस्तान
चंद्रयान महाअभियान


Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक

सकल पदार्थ हैं जग माहि, करमहीन नर पावत माहि।।,(thought by Sneh premchand)

सकल पदारथ हैं जग मांहि,कर्महीन नर पावत नाहि।। स--ब कुछ है इस जग में,कर्मों के चश्मे से कर लो दीदार। क--ल कभी नही आता जीवन में, आज अभी से कर्म करना करो स्वीकार। ल--गता सबको अच्छा इस जग में करना आराम है। प--र क्या मिलता है कर्महीनता से,अकर्मण्यता एक झूठा विश्राम है। दा--ता देना हमको ऐसी शक्ति, र--म जाए कर्म नस नस मे हमारी,हों हमको हिम्मत के दीदार। थ-कें न कभी,रुके न कभी,हो दाता के शुक्रगुजार। हैं--बुलंद हौंसले,फिर क्या डरना किसी भी आंधी से, ज--नम नही होता ज़िन्दगी में बार बार। ग--रिमा बनी रहती है कर्मठ लोगों की, मा--नासिक बल कर देता है उद्धार। हि--माल्य सी ताकत होती है कर्मठ लोगों में, क--भी हार के नहीं होते हैं दीदार। र--ब भी देता है साथ सदा उन लोगों का, म--रुधर में शीतल जल की आ जाती है फुहार। ही--न भावना नही रहती कर्मठ लोगों में, न--हीं असफलता के उन्हें होते दीदार। न--र,नारी लगते हैं सुंदर श्रम की चादर ओढ़े, र--हमत खुदा की सदैव उनको मिलती है उनको उपहार। पा--लेता है मंज़िल कर्म का राही, व--श में हो जाता है उसके संसार। त--प,तप सोना बनता है ज्यूँ कुंदन, ना--द कर्म के से गुंजित होता है मधुर व

अकाल मृत्यु हरनम सर्व व्याधि विनाश नम Thought on धनतेरस by Sneh premchand

"अकाल मृत्यु हरणम सर्व व्याधि विनाशनम" अकाल मृत्यु न हो, सब रोग मिटें, इसी भाव से ओतप्रोत है धनतेरस का पावन त्यौहार। आज धनतेरस है,धन्वंतरि त्रयोदशी, धन्वंतरि जयंती, करे आरोग्य मानवता का श्रृंगार।। आज ही के दिन सागर मंथन से प्रकट हुए थे धन्वंतरि भगवान। आयुर्वेद के जनक हैं जो,कम हैं, करें, जितने भी गुणगान।। प्राचीन और पौराणिक डॉक्टर्स दिवस है आज, धनतेरस के महत्व को नहीं सकता कोई भी नकार। "अकाल मृत्यु हरनम, सर्व व्याधि विनाशनम" इसी भाव से ओत प्रोत है धनतेरस का पावन त्यौहार।। करे दीपदान जो आज के दिन,नहीं होती अकाल मृत्यु,होती दूर हर व्याधि रोग और हर बीमारी के आसार।। आज धनतेरस है,धन्वंतरि त्रयोदशी,धन्वंतरि जयंती,करे आरोग्य मानवता का श्रृंगार।।।             स्नेह प्रेमचंद