Skip to main content

गुरु बिन मिले ना सच्चा ज्ञान(( विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))


*गुरु बिन मिले ना सच्चा ज्ञान
गुण,दोष गुरु को होती पहचान*

*गुरु पंखों को देता अनंत उड़ान
गुरु शक्ति,गुरु भगति,
गुरु समस्या का यथासंभव निदान*

 ##सांदिपनी ऋषि और कृष्ण##

*गोकुल ग्वाले को ऋषि सांदिपनी ने वेद उपनिषदों का दे दिया ज्ञान
*युगपुरुष*बना दिया गुरु ने 
शिष्य ग्वाले कृष्ण को,
कण कण में आज भी कृष्ण महान

*सकल विश्व में गूंज रहा आज भी गीता ज्ञान*
*मोहग्रस्त अर्जुन,माधव विद्वान*
कैसा तराशा गुरु ने शिष्य को,
कर दिया विश्व का पुनरुत्थान 

*कभी ग्वाला,कभी योद्धा,कभी रक्षक नारी अस्मिता का कृष्ण महान
*कभी सारथी,कभी रासरचैया अनेक रूप में अति धनवान*

*मथुरा में  कंस वध के बाद 
उज्जयिनी को किया था प्रस्थान
जहां कृष्ण ने 64 दिनों में सीखी 64 कलाएं,अदभुत परिणाम

*शायद ही ऐसा कोई  उदाहरण होगा जग में,ज्ञानी गुरु  शिष्य महान*
*तराश दिया कान्हा को ऐसा
ग्वाले से द्वारका धीश तक के सफर में,किया कान्हा का अदभुत चरित्र निर्माण*

*गुरु बिन मिले ना सच्चा ज्ञान
गुण दोष गुरु को दोनो की पहचान*


Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान