Skip to main content

जन्मदिन मुबारक माननीय नरेन्द्र मोदी जी(( बधाईस्नेह प्रेमचंद द्वारा))

*उपलब्धियां बताती हैं 
प्रयास कितने शिद्दत से किए गए हैं*

*पहचान बताती है
 व्यक्तित्व कितना दमदार है*

*विकास बताता है 
कितनी दूरगामी सोच है*

*सिद्धि बताती है 
संकल्प की क्या गहराई थी*

*विश्वपटल पर साख बताती है कूटनीति वाली राजनीति को अंजाम तक कैसे पहुंचाया जाता है*

*बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना*
कितनी महान
साफ साफ कहती है ये बेटा बेटी एक समान

 *जन धन योजना* से लाभान्वित हर वर्ग हो,यही इस योजना का मूल भूत आधार
*वतन में सबको मिले बैंकिंग सेवाएं,सबको मिलें उनके अधिकार*

*सांसद आदर्श ग्राम योजना* से बेहतर जीवन जी रहे हैं गांवों में किसान

*मेक इन इंडिया योजना* का शुभ आरंभ है इस बात का परिणाम

*भारत में ही उद्यमशीलता को मिले बढ़ावा,यही भाव इस योजना का इनाम*

*नमामि गंगे*
*सांस्कृतिक,आध्यात्मिक और आर्थिक महत्व है इस योजना का जो मोदी जी ने की थी आरंभ
कितनी गहरी सोच,कितना सुंदर
प्रारंभ*

*18000गावों में बिजली पहुंचने का लक्ष्य है ठाना 
भारतीय विकास को मिलेगी मजबूती,ऐसा मोदी जी ने माना*

*भारतीय अर्थव्यवस्था की हुई देखो तेज रफ्तार
7.4 अविश्वसनीय,अकल्पनीय,सच में उन्नति का सार*

*खुश हाल भारत के लिए जरूरी है हों मजबूत इसके किसान*
*सिंचाई के आधुनिक तरीकों से उन्हें किया जाए शिक्षित अधिक पैदावार का मिले इनाम*

*कायम* की अभूतपूर्व पारदर्शिता भी ही एक उपलब्धि महान

*भारत चला अब एक उज्जवल भविष्य की ओर
शिक्षा कौशल विकास में बढ़ोतरी
पकड़ती है सफलता का छोर*

*अध्यापन की बढ़े गुणवत्ता*
पंडित मदन मोहन मालवीय शिक्षा 
प्रशिक्षण मिशन की की शुरुआत
GIAN global institute of एकेडमिक नेटवर्क कितनी सुंदर सौगात

*भारत के कोने कोने को एक दूजे से जोड़ने की कवायद इनकी बेमिसाल
रेलवे,सड़क,शिपिंग हर क्षेत्र में उन्नति कमाल*

*स्वच्छ भारत अभियान *
से सबके 
मन में स्वच्छता के प्रति अलख जलाई
ऐसा कर्मयोगी कोई और कहां मिलेगा?? कर्मठता की कान्हा जैसी बांसुरी बजाई

*धारा 370 हटा कर बरसों से सिसकता बदल डाला इतिहास
फिर से गुलजार हुआ लहूलुहान काश्मीर अति खास*

*विवादित राम जन्मभूमि का हल कर डाला मसला,
भव्य राम मंदिर अयोध्या में निर्माणाधीन
जमी फलक दोनों को ही हो गया तब गुमान*
*जब चांद पर पहुंच गया हमारा
 चंद्र यान*
*बधाई बधाई बहुत बधाई
सच में मोदी जी अति महान*
*आज 72 वे जन्मदिन पर  दे रहा दुआ उन्हें पूरा जहन*

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान