*एक नहीं अनेक सीख हैं जो
*गोवर्धन लीला* हमें सिखाती है*
*सहयोग ही सच्चा कर्मयोग है
इस भाव को प्रखर बनाती है*
*कभी कभी जीवन में मुश्किलें
गोवर्धन पर्वत जैसी बड़ी हो जाती हैं*
*पर कोई भी संकट इतना बड़ा नहीं होता जिसके सामने इंसान का साहस विश्वाश,एकजुटता छोटी पड जाए,
इस लीला से यह बात समझ में आती है*
*एक छोटी सी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाने वाले कृष्ण हमें किसी चमत्कार की कहानी नहीं सुनाते,
इसमें तो एक बड़े दर्शन की बात समझ आती है"
*कभी हार ना मानो किसी भी विपत्ति से,साहस,हिम्मत,विवेक से बड़ी से बड़ी बाधा टल जाती है*
*जब इंद्र के प्रकोप से बृज में होने लगी मूसलाधार बारिश,तब भगवान कृष्ण छोटी सी उंगली पर पूरा गोवर्धन पर्वत उठा,पूरे बृज वासियों को आश्रय देते हैं,
यह दृश्य कितना *नयनाभिराम* बन जाता है
एक हाथ में ऐसे उठा लेते हैं गोवर्धन पर्वत जैसे कोई बच्चा छाता उठाता है*
*एक और प्यारी सी बात इसे और भी सुन्दर बनाती है*
*बृज के लोग भी अपनी अपनी लाठी ले कर खड़े हो जाते हैं,
जो महक सहयोग की लाती है*
*सहयोग देने से कृष्ण किसी को रोकते नहीं,उनके प्रयासों को कहानी का एक खूबसूरत हिस्सा बनाते हैं*
*सही मायने में यही अच्छा नेतृत्व है
इस गोवर्धन लीला से यही समझ हम पाते हैं*
"यह लीला हमें बहुत ही खास बात समझाती है*
*एक अच्छा नेतृत्व कर्ता वह नहीं होता,जो अकेले ही सब कुछ करने का दावा करे बल्कि वह होता है जो दूसरों को भी अपनी शक्ति पहचानने और जगाने का अवसर प्रदान करे*
*वह लोगों को अपने ही सहारे खड़ा नहीं करता बल्कि उन्हें सहारा बनने के काबिल बनाता है,उसकी सुप्त शक्तियों से उसका परिचय करवाता है
*क्या कुछ नहीं कर सकते प्रयास*इसका बोध करवाता है*
*गोवर्धन लीला* हमें यह भी सिखाती है,कितना भी शक्तिशाली क्यों ना हो अहंकार,कभी प्रकृति और सामूहिक शक्तियों के सामने टिक नहीं पाता है,
देर भले ही हो जाए पर अधर्म का अंत अवश्य आता है*
*एक सीख और है *गोवर्धन लीला* की,
जो हमारा परिचय सत्य से करवाती है
*प्रकृति उपभोग की वस्तु नहीं
प्रकृति तो है हमारे अस्तित्व का मूल आधार*
*ये पहाड़,नदियां,पेड़,पौधे,सागर
हमारी जीवन व्यवस्था का हैं सार
इनका संरक्षण करना है कर्तव्य हमारा,
ऐसे पल्लवित हों चित में संस्कार*
*सांझे प्रयास* बहुत कुछ कर सकते हैं,
नन्हे सहयोग का भी होता है कल्याण का आधार
*आओ इस गोवर्धन पूजा पर हम त्यागें अपने चित से समूल अहंकार*
*रिश्तों में मिठास और विश्वाश जगाएं,शिक्षा भाल पर सोहे संस्कार*
*कठिन घड़ी में बने सहारा एक दूजे का,मन में ना लाएं कोई विकार*
*जीवन का सबसे बड़ा चमत्कार किसी पहाड़ को उंगली पर उठाना नहीं है
बल्कि किसी टूटते हुए इंसान को अपने प्रेम विश्वास और हिम्मत से संभाल लेना है,सबल द्वारा किसी निर्बल का हाथ थामना है,हृदय में कुछ अच्छा करने की भावना जगाना है, यही गोवर्धन लीला हमें सिखाती है*
कृष्ण सी बुद्धि,कृष्ण सा साहस और कृष्ण सा चित में भाव जगाना
बने सहारा औरों का हम,
चेतन अचेतन में ऐसी चेतना लाना
Comments
Post a Comment