Skip to main content

Posts

Showing posts with the label दुआ मा के दिल से

जन्मदिन मुबारक अभिनव धवन

समय चलता रहता है अपनी ही गति से, घटनाओं का होता रहता है जन्म मनुष्य का असली परिचय पत्र होते हैं उसके किए*कर्म* अपने कर्मों को सदा तू नेक बनाना यही दिल गाए मेरा आज तराना हर जन्मदिन पर तुझ पर लेखनी चलाना लगता है मुझे मेरा*धर्म* सच मनुष्य का असली परिचय पत्र होते हैं उसके*कर्म* सोनीपत के *मुखी हॉस्पिटल*में  आज ही के रोज़ हुआ था तेरा *जन्म* लम्हा लम्हा कर बीत गए कितने ही बरस,रखना स्वभाव अपना सदा *नर्म* कोई कर्म ना करना ऐसा जिसे सोच सोच तुझे आए *शर्म* आज 27 नवम्बर 2026 को तेरे जन्मदिन पर चला कर लेखनी मैं फिर से हो गई हूं धनवान दिल की बातें लिख कर कही जाती हैं बहुत अच्छे से,बिन बोले कह देती हैं सब कुछ,कुछ भी नहीं रहता अंजान प्रतिभा को प्रोत्साहन मिले तो उसे और भी निखारना चाहिए,नियमित रियाज़ से आते हैं बेहतरीन परिणाम  बहन का दुलारा,मां की जान और पापा का तू अभिमान कोई कांटा कभी ना चुभे तुझे तेरी मां का यही अरमान शब्दों से अधिक दोस्ती नहीं मेरी वरना बता देती तू है हम सबकी जान जब जब भी तू बजाता है तबला दिल से,मेरी रूह हो जाती है पुलकित और सुकून से भर जात...