Skip to main content

Happy father's day(( thought by Sneh premchand))

बेहतरीन से बेहतरीन करने की चाह में जो सारा जीवन बिताता है,
पिता ही होती है वो शख्शियत,
जो सदा मुस्कान बच्चों के लबों पर लाता है।

पिता है तो चिंता फिर किस बात की??
मेरी समझ को तो यही समझ में आता है।।

बच्चों को अपने से आगे बढ़ते हुए देख कर जो मुस्कुराता है।।
हर 🌞 सन शैडो में जो साथ निभाता है।।
ऐसा जग में होता सिर्फ और सिर्फ पिता का नाता है।।
*सुधार और निखार की हर संभावित संभावना को टटोलना जिसे बखूबी आता है*
कोई नहीं मेरे प्यारे बंधु वो सिर्फ पिता का नाता है।।

*पिता है तो बाजार का हर खिलौना अपना है*
*पिता है तो पूरा होता है सपना है*
 *पिता है तो जागते और मुस्कुराते रहते हैं अधिकार*
*पिता है तो महफूज सा लगता है ये पूरा संसार*

*बेशक पिता को करना नहीं आता 
इजहार
पर जग के इस मेले में,
पिता से अधिक कोई कर ही नहीं सकता है प्यार*

*आजीवन बच्चों की थाली में सजी रहे रोटी,
यही हर पिता की सोच का दृढ़ आधार*
ऊपर से कठोर भीतर से नर्म है पिता
*पिता ही शिक्षा पिता ही संस्कार*

संयम,मेहनत,चिंतन,अधिकार है पिता
घर की रीढ है पिता,सच में साची प्रीत है पिता

आस है पिता,विश्वाश है पिता
सच में सब से खास है पिता

*बच्चों की हर उपलब्धि के पीछे
बेशक पिता के अथक और सतत प्रयास पृष्ठभूमि में करते हों वास*

पर बच्चों को सदा आगे रखना चाहता है पिता,खास नहीं,वो जीवन में है अति अति खास

*मंदिर मस्जिद गिरिजाघर में
क्यों भटक रहा इंसान*
*मात पिता का सानिध्य ही है
सारे तीर्थ सारे धाम*

जिंदगी का परिचय अनुभूतियों से करवाता है पिता
हर संज्ञा,सर्वनाम,विशेषण का बोध करवाता है पिता
हर समस्या का समाधान बन जाता है पिता
हर घाव को अपने प्रेम से सहलाता है पिता
संवाद और संबोधन बेशक सुस्ता जाएं पिता के,
पर संबंध दिनोदिन गहराता है
वो गले भले ही ना लगाए बच्चों को,
पर दिल में सदा के लिए बसाता है।।
मां पर तो बहुत चलती है लेखनी,
पर पिता पर आकर लेखक भी ढीला पड़ जाता है।।
पर ये क्यों भूल जाते हैं हम
मां का रौब और रुतबा पिता से ही मुस्कुराता है।।
मुझे तो पिता के चेहरे में ईश्वर का अक्स नजर आता है।।




Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

बुआ भतीजी

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान