Skip to main content

कभी कभी कुछ बड़ा गहरा सा(( विचार सुमन और स्नेह प्रेमचंद द्वारा))


कभी कभी कुछ बड़ा गहरा सा ,
लिखने का मन करता है....

कुछ ऐसे शब्द जो बता सकें,
कि मन कितना ऊब चुका है 
ज़िंदगी के मेलों से, 
लोगो के खेलों से,

खुद के ही बदलते भावों से,
अनदेखी अनसुलझी राहों से,
कुछ ऐसे शब्द जो बता सकें, 
कितनी बेसब्री मची है 
सबसे अजनबी हो जाने की....
कितनी बेबसी छिपी है
किसी खास अपने के जाने की

कभी कभी मन करता है साहिल पर ना बैठी रहूं सागर की तलहटी के तले से ऐसे शब्द खोज लाऊं जो भाव लिख सकें

कुछ ऐसे शब्द जो बोल जाये 
वह सब जो भीतर चल रहा है,

कुछ ऐसे शब्द जो बचा ले,
मुझे जीवन भर की उल्झनों से..

कुछ ऐसे शब्द जो शांत कर सकें
भीतर के कोलाहल को

कुछ ऐसे  शब्द जो मन के बंजर रेगिस्तान को हरा हरा सा बना दें

कुछ ऐसे शब्द जो घने अंधेरे में जुगुनू से जगमगा जाएं

कुछ ऐसे शब्द जो हर मूर्छित चित पर संजीवनी बूटी सा काम करें

कुछ ऐसे शब्द जो कहे कि.
किसी की ज़रुरत नही है अब..
कुछ ऐसे शब्द जो 
बताये व्यक्तित्व मेरा, 

जताए हाले-दिल मेरा
मेरी अच्छाई, मेरी बुराई 
और कह जाए वो सब
जो अब तक रह गया अनकहा....

कभी कभी लगता है जीवन तो 
मृग तृष्णा सा है लगता है यह पा कर खुशी मिलेगी पर ऐसा होता नहीं
अप्राप्य जब प्राप्य बन जाता है फिर उसकी महता गौण हो जाती है

*खुशी नहीं मिलती बाहर से
खुशी है भीतर का अहसास
कोई तो कुटिया में भी खुश है
किसी को महल भी नहीं आते रास*


कभी कभी मौन भी जब करने लगता है संवाद तब शब्द गले में गोला सा बन कर अटक जाते हैं
खामोशी कोलाहल करने लगती है
एक चबका और एक चीस जैसे अस्तित्व का हिस्सा बन जाते हैं
सफर है जिंदगी सब पूरा किए जाते हैं
इस सफर में जब बहुत ही अजीज किसी लम्हे की तरह हाथ से फिसल जाते हैं तो अहसास और गहरा जाते हैं

कभी कभी जब धड़कन धड़कन संग बतियाती है
फिर हर शब्दावली अर्थ हीन हो जाती है
फिर मौन मुखर हो जाता है
ये दिल का दिल से गहरा नाता है
बेशक लब कुछ ना बोलें 
अनकहा भी समझ में आ जाता है
ऐसे मोड़ पर कोई भी नाता वास्तव में समझ में आता है

कभी कभी जरूरी नहीं प्रेम का इजहार शब्दों के बस की बात हो

कभी कभी जब बिन किसी बात के
दिल हुम हुम करे,कारण भले ही समझ में ना आए पर कोई शिद्दत से याद आ रहा होता है

कभी कभी जब हम महसूस तो करते हों पर संवाद कायम ना रख पाते हों
तो घने घने बादलों के पीछे छिपा चंदा नजर नहीं आता

पर कभी कभी जब दिल की बात कह पाएं तो बारिश के बाद अचानक चमकते भानु से सर्वत्र उजियारा हो जाता है

सच कभी कभी..…...........

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी