*स्वच्छ भारत,सुंदर भारत,स्वस्थ भारत
ऐसे हो हमारे राष्ट्र की जग में पहचान*
*भारत सरकार द्वारा चलाया गया है स्वच्छता का *स्वच्छ भारत अभियान*
*शुरुआत हुई थी इसकी 2 अक्टूबर 2014 को,
हो जन जन को उसका समुचित ज्ञान*
*इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाना,जो देता दस्तक दिल पर,करता जेहन में बसेरा,छोड़ता चित में पक्के निशान*
स्वच्छता मजबूरी नहीं आदत बन जाए हमारी,इस संदर्भ में हमसे बहुत आगे है जापान
स्कूल के बाद बच्चे स्वयं करते हैं कक्षा साफ अपनी,
राष्ट्र प्रेम का यह आदत लाती पैग़ाम
*स्वच्छ भारत,सुंदर भारत,स्वस्थ भारत
ऐसे हो हमारे राष्ट्र की जग में पहचान*
*महात्मा गांधी जी* को समर्पित है यह अति खास प्यारा सा खास अभियान
जिसके तहत गांव,शहरों,कस्बों,हर गली,कूचों,गलियारों की सफाई पर दिया जाता ज़ोर है,सफाई का करता आह्वान
करें संकल्प और करें कर्म
गर प्रतिबद्धता से,
दुर्गम राहें हो जाएंगी आसान
स्वच्छता और स्वास्थ्य का चोली दामन का साथ है,
इस अभियान के मूल में
* जन कल्याण*
खुले में शौच की समस्या का उन्मूलन करना मुख्य लक्ष्य है इस अभियान का,
हों सब जागरूक और सब सावधान
*स्वच्छ भारत,सुंदर भारत,स्वस्थ भारत*
ऐसे हो मेरे राष्ट्र की जग में पहचान
स्वच्छता होगी वातावरण में तो कम होगा प्रदूषण,बीमारियां होंगी कम,
सब जानो और मानो,सही मायने में हो जाओगे धनवान*
*स्वस्थ और सुंदर भारत बनाने का संकल्प है इस अभियान का,सत्कर्म का पहने है परिधान*
*स्वच्छता का पालन करना है हर नागरिक की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी*
बाध्यता नहीं स्वेच्छा का भाव हो इसमें प्रधान
मात्र औपचारिकता तक ही सीमित न हो यह अभियान
संस्कारों की पिला दी जाए घुट्टी गण और तंत्र दोनों को ही,
होंगे नहीं फिर हम परेशान
गांधी जी के जन्मदिवस पर इसे मनाना और बढ़ाता महता इसकी,
*बड़ी सी समस्या छोटे छोटे समाधान*
आओ सांझे प्रयासों से स्वच्छ बनाएं अपनी धरा गगन को,
प्रदूषण रहित कर दें यह पूरा जहान
सही मायनों में तभी होगा सार्थक
स्वच्छ भारत अभियान
स्वच्छ भारत,सुंदर भारत,स्वस्थ भारत
ऐसे हो हमारे राष्ट्र की जग में पहचान
Comments
Post a Comment