Skip to main content

चित्रकूट में ऐसा भरत मिलाप हुआ(( स्तुति स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

*सजल सजल से नयन हुए,
बिन बोले ही वार्तालाप हुआ
हृदय हृदय का मिलन हुआ
कम कुछ तो विरह का ताप हुआ*

छलक छलक से गए थे आंसू
भरत को भारी पश्चाताप हुआ,
 ग्लानि ग्रस्त सा चित था उसका अपराध बोध का आभास हुआ,

*अधीर भरत को धीर धराया 
रघुराई से प्यारे भाई ने,
भारत भी रोए लगकर सीने से राम के,बांवरा सा बना दिया था जुदाई ने*

 *क्षमा करो मेरे प्यारे भाई! माता कैकेई के कारण यह विनाश हुआ
 कुमति ने कैसे हरी मति माता की, भाई मुझे अत्यधिक कष्ट संताप हुआ*

 देख व्यथित भारत को इतना प्रेम से बोले रघुराई
 जो गलती तुमने की ही नहीं, उसकी किस बात की क्षमा मांगते हो भाई??

*अति प्रिय हो भरत मुझे तुम
मेरे चित में हर पल का है वास तुम्हारा
क्षमा करो मां कैकेई को,
यही पुत्रधर्म है भाई हमारा*

बहुत मनाया भरत,माताओं और प्रजा ने राम को अयोध्या वापस लौटने के लिए,
पर बड़ी विनम्रता से राम ने यह प्रस्ताव ठुकराया
*प्राण जाएं पर वचन न जाएं* ऐसा बार बार दोहराया
नहीं माने जब राम तो भरत ने राम की मांगी खड़ाऊँ,और उन्हें अपने शीर्ष पर बिठाया
*बड़े प्रेम से कहा भरत ने,14 बरस से अधिक आपने गर एक क्षण भी अधिक लगाया
मुझे ना ज़िंदा देखोगे फिर,
ऐसा अपना फैंसला सुनाया*

*राम ने हामी भरी इस बात की
 और ह्रदय से भरत को लगाया
सबने देखा चित्रकूट में ऐसे भरत मिलाप को,
देख जिसे मन भर आया
भाई भाई में ऐसा प्रेम हो तो
धरा पर ही जीवन स्वर्ग हो आया*

*जब भी जाना यह *भरत मिलाप* प्रसंग
लंका सा मन पल भर में अयोध्या हो आया*

*त्याग,समर्पण,स्नेह,सम्मान,मर्यादाकरुणा की गाथा है *राघव गाथा*
जहां भाई ने भाई को प्रेम सिखाया*

*संपत्ति नहीं बांटी आपस में,
सुख दुख बांटे,जिसे पढ़ तन पुलकित और मन आह्लादित हो आया*

*इस से प्यारी कथा कोई और कहाँ होगी जहां त्याग करने में सब प्रथम आना चाहते हैं,एक दूजे के लिए दिल में आदर भाव रखते हैं,सच में कोई भी नहीं*

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी