Skip to main content

जुग जुग जीयो भारत मां के लाल स्मित माच्छर(( विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

*आप की वीरता,पराक्रम और साहस ने 174 लोगों की जान बचाई*

*घायल होने पर भी की सुरक्षित लैंडिंग,
आप को दिल से बहुत बधाई*

उड़ते जहाज में हुआ आप पर हमला,खून से लथपथ,फिर भी औरों की जान बचाई

देश से दूर हो पर अपनी संस्कृति से नहीं,सबको बात समझ में आई

*आपके साहस की बात सुन रामचरित मानस के जटायु का स्मरण हो आया
माता सीता के हरण के समय शास्त्रों से सुसज्जित रावण था फिर भी मार्ग रोक माता सीता की रक्षा के लिये वह बिन अपनी जान की परवाह करे आगे आया*

*यही धर्म की विराटता है संकट में किसी की रक्षा के लिए आगे बढ़ना*
ईश्वर की सच्ची आराधना है*

आपके साहस में उसी रक्षक भाव की झलक आती है नजर,
 स्वयं घायल होने पर भी प्रतिरोध किया,आपके इस सत्कर्म से दिल में बढ़ जाती है सबके कदर*

तन भले ही घायल था आपका
पर दिल में थी सच्ची ईमानदारी
बखूबी जानते थे आप है आप पर
174 ज़िंदगियाँ बचाने की बड़ी जिम्मेदारी
इतनी ऊंचाई पर भी लड़ता रहा
विमान के सब यात्री हो सुरक्षित
ऐसी जद्दोजहद करता रहा
अगणित सलाम ऐसे मां भारती के लाल को,मन पल पल नमन उन्हें मेरा करता रहा

*आप दिखाते ना सूझ बूझ तो 
जाने क्या अनर्थ गगन में हो जाता
काँप जाता धरा हिया का,
मंजर मरण का नयन भिगो जाता*

*चुनौती भरे से कुछ क्षणों में प्रेजेंस ऑफ माइंड आपने दिखाई
11 स्वर और 33 व्यंजन पड जाते हैं थोड़े,बस धन्यवाद की बजती चित में शहनाई*

दुर्गम पथ के ओ बटोही!
गीता पढ़ कर नहीं,
कर के आपने है दिखाई
*भारत रत्न*भी छोटा पड जाता है आपसे रतन के आगे,
मुझे तो बात इतनी सी समझ आई 

खतरे के समय*अर्जुन*सा साहस
कर्तव्य के समय *हनुमान*सा दृढ़ संकल्प दिखाते हुए 174 जाने आपने बचाई

*क्रिया की प्रतिक्रिया आपके चरित्र की गाथा खुद ही सुनाती है
कुछ लोग जिंदगी के मानचित्र में छा जाते हैं बन दिनकर से,
उनकी रोशनी हर तमस हर जाती है*

इसमें शीर्ष पर हो गया है नाम आपका,आपके शौर्य के आगे दुनिया नतमस्तक हुए जाती है
परिस्थिति पर मनःस्थिति कैसे हो सकती है हावी,यह घटना सत्य सिद्ध किए जाती है

बहुत छोटा शब्द है शुक्रिया आपके लिए,
आपके साहस के बारे में सोच मेरी तो आँखें नम हुए जाती हैं

मां भारती का गौरव बढ़ाया आपने
सही समय पर सही साहस दिखाया आपने
जिंदगी की ना टूटे लडी,गा कर नहीं करके दिखाया आपने
अपनी जान की लगा कर बाजी 174 लोगों को बचाया आपने

शब्दों से नहीं भावों से अधिक दोस्ती है मेरी वरना बता देती कुछ ही क्षणों में युगों युगों तक याद रहने वाला कारनामा कर *जांबाज* बन कर दिखाया आपने

लेखनी ने तो कह दी बात दिल की,
आपको दिल से बहुत बधाई
आपकी वीरता,साहस,पराक्रम,सूझ बूझ ने 174 लोगों की जान बचाई
रोम रोम ऋणी रहेगा उन सबका
कहानियां ये बरसों बाद भी देंगी सुनाई
              स्नेह प्रेमचंद



Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी