Skip to main content

अहोई अष्टमी विशेष(( विचार स्नेह प्रेम चंद द्वारा))

जब मां के बच्चे होते हैं तो
 मन से कितने बेपरवाह से होते हैं

कोई चित चिंता नहीं होती है
 और नींद मज़े की सोते हैं

याद आता है 
अहोई अष्टमी का व्रत जब मां
कितनी लगन से
 हमारे लिए रखा करती थी

ताई जी के यहां जा सुनती कहानी
और जल का लौटा भरती थी
अपनी दुआओं में मां सातों का भला चित में धारण करती थी

जैसे हमारे सुखद भविष्य के लिए
कोई संकल्प सा चित में भरती थी

मां की परवाह बता देती थी मां स्नेह कितना हम से करती थी

किसी और नाते में ना कशिश है वह ना भाव है वह,
मां तो ममता का सागर
 अपने चित में भरती थी

मां का कोई मुकाबला नहीं,
मां धरा पर रह कर नभ को छुआ करती थी
मुझे तो मेरी मां राम सी नजर आई सदा,जो नित नित संघर्षों से अकेले ही  जूझा करती थी

चुनौती को अवसर बनाना आता था मेरी मां को,
अभाव के किसी भी प्रभाव को कभी न चित में धरती थी

हर परिस्थिति पर मनःस्थिति को कर हावी,
पूरी प्रतिबद्धता से लक्ष्य की ओर पल पल बढ़ती थी

*राम सा* सिद्ध कर दिया मां ने,
*साधन और संसाधनों* से
 महत्वपूर्ण *सच्ची साधना* है
मां कभी उदासी 
चित में नहीं भरती थी

*राम ही राम पुकारेंगे
कभी ना बाजी हारेंगे*
मां उच्चारण में नहीं
आचरण में सब यह करती थी

तारों की शीतल छाया तले
मां बड़े प्रेम से चूरमा बनाती थी
हम सातों उठ जाते थे
मां हम पर वारी जाती थी

मैं मां जैसी मां हूं या नहीं
इसका मुझ को बोध नहीं
माँ पर लेखनी चलाने से 
बेहतर सच में कोई शोध नहीं

मां की *स्मृतियां* बनी हैं सहारा
थके पथिक को पंथा सी
जल और जीवन दोनों में रही मां
सच में जैसे *हंसा*सी

कर्म बोझ नहीं आनन्द था मां के लिए,परमानंद की अनुभूति कर्मठ रहते हुए मां मेरी करती थी

जब भी आते हैं ये दिन दिवाली के
याद आता है मां का जीवन के प्रति  अगाध सा प्यार
कितनी तन्मयता से मनाती थी मां *करवा कमोई*
मां ने ही जीवन में ऊर्जा उल्लास का किया संचार

आज *अहोई अष्टमी* पर *मां अहोई* और *मां सावित्री* को शत शत नमन

Comments

Popular posts from this blog

वही मित्र है((विचार स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

कह सकें हम जिनसे बातें दिल की, वही मित्र है। जो हमारे गुण और अवगुण दोनों से ही परिचित होते हैं, वही मित्र हैं। जहां औपचारिकता की कोई जरूरत नहीं होती,वहां मित्र हैं।। जाति, धर्म, रंगभेद, प्रांत, शहर,देश,आयु,हर सरहद से जो पार खड़े हैं वही मित्र हैं।। *कुछ कर दरगुजर कुछ कर दरकिनार* यही होता है सच्ची मित्रता का आधार।। मान है मित्रता,और है मनुहार। स्नेह है मित्रता,और है सच्चा दुलार। नाता नहीं बेशक ये खून का, पर है मित्रता अपनेपन का सार।। छोटी छोटी बातों का मित्र कभी बुरा नहीं मानते। क्योंकि कैसा है मित्र उनका, ये बखूबी हैं जानते।। मित्रता जरूरी नहीं एक जैसे व्यक्तित्व के लोगों में ही हो, कान्हा और सुदामा की मित्रता इसका सटीक उदाहरण है। राम और सुग्रीव की मित्रता भी विचारणीय है।। हर भाव जिससे हम साझा कर सकें और मन यह ना सोचें कि यह बताने से मित्र क्या सोचेगा?? वही मित्र है।। बाज़ औकात, मित्र हमारे भविष्य के बारे में भी हम से बेहतर जान लेते हैं। सबसे पहली मित्र,सबसे प्यारी मित्र मां होती है,किसी भी सच्चे और गहरे नाते की पहली शर्त मित्र होना है।। मित्र मजाक ज़रूर करते हैं,परंतु कटाक...

महिला(( नारी शक्ति पर बेहतरीन कविता स्नेह प्रेमचंद द्वारा))

मजबूत हौंसला,बुलंद इरादे, आज की महिला की यही पहचान दिल पर दस्तक,दिमाग में बसेरा चित में इसके पक्के निशान महिला ही तो देती है जन्म सृष्टि को सच में ईश्वर का धरा पर है वरदान अपनी जान पर खेल हमें जगत में लाने वाली के लिए बहुत छोटा है शब्द महान जीवन की डगर आसान नहीं किसी भी महिला की, संकल्प से सिद्धि तक के सफर में कितने ही आते हैं व्यवधान पर वो रुकती नहीं है,चलती रहती है बेशक जानती नहीं परिणाम  अपने ही पर्याय को उतार   धरा पर बेफिक्र सा हो गया भगवान खास नहीं अति खास मूढ में रहा होगा  विधाता,  जब नारी का किया होगा निर्माण आज कोई भी क्षेत्र नहीं अछूता नारी शक्ति से, हर क्षेत्र में नारी ने बना ली है पहचान दिल दिमाग में सामंजस्य बिठाना आता है नारी को, सदा ऋणी रहेगा नारी का ये जहान 

बुआ भतीजी